यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में क्या युवाओं का वोट हासिल कर पाएगी भाजपा?
लखनऊ, 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 काफी दिलचस्प होने वाला है। राजनीतिक पार्टियां हर वर्ग को टॉरगेट करते हुए घोषणाएं कर रही हैं जिसमें युवा वोटर भी शामिल हैं। यूपी में युवा मतदाताओं की बड़ी तादात है और वो अपना प्रदेश की अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या योगी आदित्यनाथ के लिए युवा वोटर ट्रंप कार्ड साबित होंगे।

बता दें विधानसभा चुनाव के महासमर में युवा वोटर योगी की सबसे बड़ी पूंजी माने जा रहे हैं। योगी ने युवाओं को रोजगार और उद्योग के विस्तार करके भाजपा के लिए एक नया कोर वोट बैंक कर दिया है। खास बात ये हैं जाति और धर्म से ऊपर सोच रखने वाले युवा वोटर योगी को दोबारा सत्ता में लाने की चाभी बन सकते हैं।जानिए किस आधार पर योगी सरकार युवाओं के वोट हासिल करने का दावा कर रही है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
राजनीति विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही योगी ने युवाओं के हित में जो कई फैसले लिए इसलिए योगी युवाओं की पहली पसंद हो सकते हैं। सरकारी नौकरी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी और व्यापार को फोकस किया। वहीं अब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और टैबलेट और स्मार्ट फोन देने का फैसला किया है। इस सबसे योगी एक बार फिर जताना चाह रहे हैं कि वो युवाओं के शुभचिंतक हैं।
युवा वोटरों की पहली पसंद क्यों योगी हो सकते हैं ?
योगी सरकार के पिछले कार्यकाल पर नजर डाले तो मिशन रोजगार के तहत 59,728 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दी गई है। अब तक 17,57,489 युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दी गई। अब तक कुल मिलाकर 24,30,793 नागरिकों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान किए गए है।
योगी सरकार में साढ़े चार लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
यूपी सरकार का दावा है कि भाजपा सरकार में साढ़े 4 साल में 6.65 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी गईं। वहीं 3.50 लाख युवाओं को संविदा पर सरकारी नियुक्ति दी गई। इसके अलावा सरकार आंकड़ों पर गौर करें तो योगी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में हर तबके में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में करीब 2 करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा।
यूपी में युवा वोटर की संख्या
2019 में हुए लोकसभा चुनाव के अनुसार उत्तर प्रदेश में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 21,10,634 मतदाता थे। वहीं हाल ही में प्रदेश के गांवों में हुए पंचायत चुनाव के समय राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहली बार वोट डालने वाले एक करोड़ से अधिक मतदाता थे। इनमें 21 वर्ष से कम आयु वाले ही 78 लाख से अधिक वोटर थे। ये आंकड़ा केवल गांव का है, 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई वोटर लिस्ट तैयार हो रही है जिसमें बड़ी संख्या में नए युवा वोटर जुड़ेगे और वो प्रदेश की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications