UP Assembly Elections 2022: रायबरेली विधानसभा सीट का जानें चुनावी इतिहास
UP Assembly Elections 2022: Know the electoral history of Rae Bareli assembly seat
लखनऊ, 25 नवंबर। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली की विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया। यूपी की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली रायबरेली सीट 2022 के चुनाव में बड़ी चुनौती साबित होने वाली है। 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार अदिति सिंह ने जीत हासिल की थी इससे पहले इस सीट पर उनके पिता अखिलेश सिंह का कब्जा था।

2017 विधानसभा चुनाव में रायबरेली में कुल 61.89 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में कांग्रेस उम्मीदवार अदिति सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद शाहबाज खान को 89163 वोटों से हराया था। रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए भी आगामी चुनाव में रायबरेली सीट जीतना कांग्रेस के लिए अपनी इज्जत बचाने के लिए बहुत जरूरी होगा। खैर आगामी चुनाव में जनता का प्यार किस पार्टी को मिलेगा ये चुनाव परिणाम ही सामने आएगा।
अखिलेश सिंह इस सीट के थे बादशाह
कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाली अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह की राजबरेली में तूती बोलती थी। वो रायबरेली सीट से पिछले तीन दशक से बादशाह थे। प्रदेश में सरकार चाहे जिस पार्टी की बनी हुई लेकिन अखिलेश सिंह के कारण रायबरेली अन्य नेताओं के लिए अभेद किला बन गया था। 1993 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर अखिलेश सिंह लड़े और फिर विधायक बने और 1996 और 2002 ने लगातार जीत हासिल कर हैट्रिक बनाई। इसके बाद 2007 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की और साबित कर दिया कि ये जीत उनकी जीत है ना कि किसी पार्टी की। इसके बाद पीस पार्टी के टिकट पर 2012 मे चुनाव लड़े और पांचवी बार विधायक बने। इसके बाद 2017 में अपनी बीमारी के कारण बेटी अदिति सिंह को रायबरेली विधानसभा से चुनाव लड़वाया और उन्हें विधायक बनाकर अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया। 2019 में अखिलेश सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई।
2017 चुनाव
अदिति सिंह कांग्रेस, 128,319 वोट
मोहम्मद शाहबाज खान, बसपा, 39,156 वोट
अनीता श्रीवास्तव, भाजपा, 28,821 वोट
2012 चुनाव
1 अखिलेश कुमार सिंह पीस पार्टी, 75,588 वोट
2 राम प्रताप यादव (आरपी) (सपा): 46,094 वोट
3 अवधेश सिंह, कांग्रेस, 35660 वोट
4 पुष्पेंद्र सिंह, बसपा, 18809 वोट












Click it and Unblock the Notifications