मेरठ में बोले प्रधानमंत्री मोदी: यूपी का भाग्य बदलना है तो सरकार बदलो, मुझे यूपी का कर्ज चुकाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले ढाई साल से हम केंद्र में हैं, मेरे ऊपर कोई कलंक नहीं लगा। मुझे यूपी की जनता का कर्ज अदा करना है। केंद्र से भेजा जाने वाले पैसा लखनऊ में ही रुक जाता है।

लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। 11 फरवरी को पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने मेरठ पहुंचे। मेरठ रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई माफियाओं के खिलाफ है। ये लड़ाई गुंडाराज से मुक्ति दिलाने की लड़ाई है। यूपी से समाजवादी सरकार को हटाना जरुरी है।

modi मेरठ में पीएम मोदी LIVE: UP में हमारी लड़ाई SCAM के खिलाफ है

मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले ढाई साल से हम केंद्र में हैं, मेरे ऊपर कोई कलंक नहीं लगा। मुझे यूपी की जनता का कर्ज अदा करना है। केंद्र से भेजा जाने वाले पैसा लखनऊ में ही रुक जाता है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को घेरते हुए कहा कि आखिर कल तक कांग्रेस जिन समाजवादी पार्टी के खिलाफ ये आरोप लगा रहे थे अचानक उनके साथ गठबंधन कैसे कर लिया। एक दूसरे को बचाने के लिए गठबंधन किया है। भले ही उन्होंने गठबंधन कर लिया हो लेकिन इस गठबंधन को कोई नहीं बचा सकता। मोदी ने कहा कि SCAM के खिलाफ बीजेपी की लड़ाई है। SCAM का मतलब है S- समाजवादी पार्टी, C- कांग्रेस, A- अखिलेश, M- मायावती। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई इस SCAM के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ में कहा कि यूपी में गुंडों को राजनीतिक आश्रय मिला हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सफाई के लिए यूपी सरकार को साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये दिए थे लेकिन यूपी सरकार 40 करोड़ भी खर्च नहीं कर सकी। केंद्र सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य और इलाज के लिए यूपी सरकार को 4 हजार करोड़ रुपये दिए थे। मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्य सरकार इसमें से ढाई हजार करोड़ रुपये भी खर्च नहीं कर पाई। इतना ही नहीं वो इसका हिसाब भी नहीं दे पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी की जनता के विकास कार्य की जगह समाजवादी सरकार अपने परिवार की लड़ाई में व्यस्त रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी के हर वादे पर मेरी नजर रहेगी। मेरठ यूपी में विकास का प्रवेश द्वार बनेगा। यूपी में आए तो किसानों को फसल का कर्ज माफ करेगी। गन्ना किसानों के भुगतान का मुद्दा 14 दिन में हल किया जाएगा। आखिर चीनी मिलें गन्ना किसानों का पैसा क्यों नहीं दिया जाता। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सबको घर देना हमारा मकसद है। इसके लिए सरकार ने खास योजनाएं तैयार की हैं। यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या करने वालों को सजा नहीं मिलती। यूपी का विकास करना है तो यहां की वर्तमान सरकार को हटाइये। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां किसान जो पैदा करता है तो करीब 60 फीसदी को सरकार खरीदती है। जबकि यूपी सरकार महज 3 फीसदी की ही खरीद करती है बाकी किसानों के भाग्य पर छोड़ दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि SCAM के खेल को आपको समझना होगा। तभी यूपी का विकास संभव हो सकता है। परिवर्तन के लिए वोट करिए। यूपी के युवा राज्य छोड़ने को क्यों मजबूर हैं? पीएम मोदी ने कहा कि हमने OROP का वादा पूरा किया। इससे पहले 40 साल तक फौजियों की इस मांग को नहीं सुना गया। पूर्व सैनिकों की मांग पूरी की। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सेना दुर्बल नहीं है। पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। पाकिस्तान में घुस कर पाई-पाई का हिसाब लिया। पूरी दुनिया ने देश की ताकत देखी। सर्जिकल स्ट्राइक पर दुनिया रिसर्च कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+