यूपी चुनाव: कांग्रेस ने गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, प्रियंका गांधी भी सदस्य

लखनऊ, 17 सितम्बर। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। जितेंद्र सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि दीपेंद्र सिंह हुड्डा और वर्षा गायकवाड़ को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Priyanka Gandhi

कांग्रेस महासचिव और प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय कुमार लल्लू और आराधाना मिश्रा मोना इसमें पदेन सदस्य होंगी।

वेणुगोपाल ने जारी किया पत्र
कांग्रेस के महासचिव केके वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर इस कमेटी के गठन की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि माननीया कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है जो तत्काल प्रभाव से काम करेगी।

Recommended Video

    UP: Priyanka Gandhi बोलीं- किसानों के केस वापस लेना Yogi Goverment का नाटक | वनइंडिया हिंदी

    इसमें जितेंद्र सिंह को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं हरियाणा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और महाराष्ट्र से विधायक वर्षा गायकवाड़ को इसका सदस्य बनाया गया है।

    इसके साथ ही पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी इसकी पदेन सदस्य हैं। प्रियंका के साथ ही यूपी में कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार लल्लू और विधानसभा में पार्टी की नेता आराधना मिश्रा मोना को भी पदेन सदस्य के रूप में जगह मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+