यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सीएम योगी के नामांकन में साथ पहुंचकर अमित शाह ने झुठलाई ये बात

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सीएम योगी के नामांकन में साथ पहुंचकर अमित शाह ने झुठलाई ये बात

गोरखपुर, 04 फरवरी। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यानाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्‍मीदवार के तौर पर नामांकन किया। योगी भाजपा के ऐसे प्रत्‍याशी हैं जिनका नामांकन करवाने देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी साथ पहुंचे। शाह योगी के साथ गए ही नहीं बल्कि नामांकन पर्चा भरने में उनकी मदद भी की।

yogiंamit

शाह ने झुठला दी ये बात

शाह ने सीएम योगी के साथ जाकर एक बात जो पिछले एक साल से कही जा रही थी उसको झुठला दिया है। पूरे साल बोला गया कि अमित शाह योगी को मुख्यमंत्री नही बनने देना चाहते, लेकिन इस नामांकन में योगी के साथ जाकर इस बात को झुठला दिया।

नामांकन के समय सीनियर की भूमिका में नजर आए शाह

नामांकन के समय के जो वीडियो सामने आए है उसमें अमित शाह बिलकुल उस भूमिका में नजर आ रहे हैं जैसे कोई सीनियर अपने जूनियर को परीक्षा से पहले की उसकी तैयारी करवाता है।

पहली बार इस सीट से योगी लड़ रहे विधायिकी का चुनाव

गौरतलब है कि योगी आदित्‍यानाथ गोरखपुर से पांच बार 1998 से लकर 2017 तक सांसद रहे। पहली बार यहां से विधायकी का चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 33 सालों से भाजपा का कब्जा है। सांसद तो योगी यहां से कई बार बने लेकिन अब ये देखना होगा कि अपने शहर का विधायक बनाने के लिए यहां की जनता सीएम योगी पर कितना प्‍यार बरसाती है।

मंदिर में साथ नजर आए अमित शाह

बाबा गोरखनाथ मंदिर के महंत और प्रदेश के सीएमबाबा गोरखनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल किया। मंदिर में भी अमित शाह पूजा के दौरान उनके साथ मौजूद रहे। अमित शाह का यहां योगी के प्रचार के लिए डोर-टु-डोर कैंपेन करना भी शामिल है।

शाह ने यूपी के वोटरों पर जताया ये विश्‍वास

शाह ने इस दौरान कहा- 'उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व में UP के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+