यूपी विधानसभा चुनाव 2017: मां कृष्णा और बेटी अनुप्रिया पटेल में सुलह की कोशिश

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि कृष्णा पटेल जी मेरी मां हैं। मैं उनका हमेशा सम्मान करती थी और हमेशा करती रहूंगी।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा में चल रहा घमासान भले ही अभी थमने का नाम नहीं ले रहा हो, लेकिन राज्य की एक और राजनीतिक पार्टी अपना दल में कई महीनों से चले आ रहे विवाद को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी मां कृष्णा पटेल के पास सुलह का प्रस्ताव भेजा है। अनुप्रिया पटेल का विवादित बयान कहा, मुलायम परिवार का डीएनए ही खराब

UP Assembly Election 2017: Now Patch Up Between mother Krishna and daughter Anupriya Patel
लोकसभा चुनाव में भाजपा के सहयोगी के तौर पर लड़ने वाले अपना दल में पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। अनुप्रिया पटेल और उनकी मां कृष्णा के नेतृत्व वाले धड़ों का यह विवाद फिलहाल चुनाव आयोग के पास लंबित है। अब पटेल परिवार के कुछ पुराने मित्रों के माध्यम से सुलह की कोशिश हो रही है।

कृष्णा पटेल जी मेरी मां हैं, मेरी आदर्श हैं

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया ने कहा कि कृष्णा पटेल जी मेरी मां हैं। मैं उनका हमेशा सम्मान करती थी और हमेशा करती रहूंगी। हम चाहते हैं कि वो साथ आएं और हम मिलकर जनता के बीच जाएं इसलिए हमारी ओर से एक प्रस्ताव दिया गया है।

अनुप्रिया की बड़ी बहन पल्लवी पटेल का दखल नहीं होगा

अनुप्रिया गुट के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कृष्णा पटेल धड़े के पास जो प्रस्ताव भेजा गया है उसमें कृष्णा पटेल को पार्टी का अध्यक्ष बनाने और वाराणसी की रोहनिया विधानसभा सीट से उनको चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई है, हालांकि यह भी शर्त रखी गई है कि अनुप्रिया की बड़ी बहन पल्लवी पटेल पार्टी के कामकाज से दूर रहेंगी और इसमें उनका कोई दखल नहीं होगा।

विवाद को सुलझाने का प्रयास

इस नेता ने कहा कि सोने लाल पटेल के समय के कुछ पारिवारिक दोस्त इस विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर कृष्णा पटेल गुट तैयार हो गया तो यह विवाद महज कुछ दिन में सुलझ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+