यूपी विधानसभा चुनाव 2017: आगरा की रैली में बोली डिंपल यादव, प्रदेश में आ रही सपा की सरकार

आगरा में रैली को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित की योजनाएं चला रही है। रैली के दौरान उन्होंने अखिलेश सरकार के कार्यों का जिक्र किया।

आगरा। यूपी चुनाव में जीत के लिए सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरसंभव तैयारी में जुटे हुए हैं। अखिलेश यादव खुद तो चुनाव प्रचार कर ही रहे हैं, इस बीच उनकी पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी प्रचार अभियान शुरू किया है। डिंपल यादव ने आगरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

dimple yadav

अखिलेश सरकार के कार्यों का रैली में किया जिक्र

आगरा में रैली को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित की योजनाएं चला रही है। जिसका फायदा जरुरतमंदों को हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार से जुड़कर इसका फायदा उठाया जा सकता है। चुनावी रैली के दौरान डिंपल यादव ने अखिलेश सरकार के कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनती है तो हर रसोई के लिए प्रेशर कूकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को मुफ्त में साइकिल दी जाएगी। सपा की सरकार बनने पर बच्चों के लिए एक किलो घी और दूध पाउडर भी दिया जाएगा।

आगरा रैली में डिंपल यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से यूपी की अर्थव्यवस्था में काफी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे बगल में मंडियां बनाईं जाएंगी। डिंपल यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सपा सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेगी। सपा सरकार में बिजली की व्यवस्था ठीक करने की कोशिश की गई। उन्होंने यूपी की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अखिलेश भइया को जिताना है। बता दें की डिंपल यादव कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। आगरा में डिंपल यादव के साथ जया बच्चन भी चुनावी सभा में मौजूद थी। उन्होंने भी सपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+