अंडर-19 वर्ल्ड कप में यूपी की अर्चना देवी दिखाएंगी अपना हुनर, क्रिकेट बैट खरीदने के भी नहीं होते थे पैसे

अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जिसमे सीनियर टीम की सदस्य हरियाणा की शेफाली वर्मा को टीम का कप्तान चुना गया है। इस टीम में यूपी की अर्चना देवी भी चुनी गई है

UP Archana Devi Under 19 T 20 World Cup no money even to buy a cricket bat kanpur unnao

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जिसमे सीनियर टीम की सदस्य हरियाणा की शेफाली वर्मा को टीम का कप्तान चुना गया है। इस टीम में यूपी की अर्चना देवी भी चुनी गई है जो 14 से 29 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका में अपने खेल का हुनर दिखांगी। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पहली बार महिलाओं के अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन करने जा रही है। इसमें उन्नाव की अर्चना देवी, आगरा की सोनम यादव, प्रयागराज की फलक नाज और गाजियाबाद की पार्शवी चोपड़ा भी शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका में अपने खेल का दिखाएंगी हुनर

साउथ अफ्रीका में अपने खेल का दिखाएंगी हुनर

दरअसल, मूल रूप से उन्नाव की बांगरमऊ तहसील के रतई पुरवा गांव की रहने वाली अर्चना देवी का बचपन मुफलिसी के दौर से गुजरा है। उनके पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। वर्ष 2017 में उनके भाई की भी सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। बचपन में उनकी पढ़ाई कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में हुई। इसी दौरान यहां की शिक्षिका पूनम गुप्ता को अर्चना के अंदर छुपी हुई प्रतिभा की पहचान हुई। अर्चना के पास क्रिकेट बैट लेने के भी पैसे नहीं थे। पूनम गुप्ता ने न सिर्फ उन्हें क्रिकेट किट दिलाई बल्कि उनको कानपुर क्रिकेट संघ भी ले गई। जहाँ के चेयरमैन संजय कपूर और कोच कपिल देव पांडे ने
प्रैक्टिस में उनकी बहुत मदद की।

टीचर और माँ का बड़ा योगदान

टीचर और माँ का बड़ा योगदान

अर्चना इन सब की मदद के बारे में बताते हुए कहती हैं, कि अगर यह लोग ना होते तो मैं क्रिकेट खेलने का सपना भी न देख पाती। अपनी इस सफलता में उन्होंने अपनी माँ का बड़ा योगदान बताया और कहा कि मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया है। घर का खर्च खेती से चलता है। वहीं पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गरीबी का आलम यह था कि खेलना तो दूर पढ़ने के लिए भी सोचना पड़ता था।

Recommended Video

    IndW vs AusW: Deepti Sharma का शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना नामुमकिन | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    गांव में जश्न जैसा माहौल, कोच कपिल पांडेय अति उत्साहित

    गांव में जश्न जैसा माहौल, कोच कपिल पांडेय अति उत्साहित

    अर्चना देवी का चयन अंडर-19 में होने की खबर से उनके गांव में जश्न जैसा माहौल दिखाई दिया। वो जब गांव पहुंची तब उनके परिजनों ने फूलमाला पहनाकर उनकी आरती उतारी। अर्चना के संगी साथी क्लासमेट सब बस अर्चना को गले लगाकर उसको बधाई देना चाहते थे। अर्चना ने भी उनको निराश नहीं किया, वो सबसे बेहद ही प्यार से मिली और सबके सतह सेल्फी ली। अर्चना का भारतीय टीम ने चयन होने से उनके कोच कपिल पांडेय अति उत्साहित नजर आ रहे है। उनका कहना था कि अर्चना के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह बैटिंग और बॉलिंग दोनों करती है और एक बेहतरीन आलराउंडर बन सकती हैं। वो क्रिकेट के मैदान में देश का नाम जरूर रोशन करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+