एंटी रोमियो : चचेरी बहन के साथ युवक को किया गिरफ्तार, घंटों थाने में रखने के बाद मांगी रिश्वत
एंटी रोमियो स्क्वॉड युवतियों को छेड़छाड़ से बचाने के लिए बनाया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो पुलिस कर्मियों को युवक और उसके रिश्तेदार से घूस लेने एवं शोषण करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इन दोनों को एंटी रोमियो अभियान के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
26 मार्च को सब इंस्पेक्टर संजीव गिरी और कॉन्सटेबल विमल प्रदेश के रामपुर जिले में युवक और उसकी चचेरी बहन को गिफ्तार किया था। दोनों की उम्र 18 साल की है। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब वो पास के ही गांव हसमत गंज से दवा खरीद कर आ रहे थे।

एसपी ने कहा
एसपी केके चौधरी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्होंने इन पर एंटी रोमियो के तहत कार्रवाई की गई और इन्हें 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक थाने में बिठाए रखा गया।
इस बात की जानकारी जब इनके परिजनों को हुई तो वो थाने पहुंचे तब भी पुलिस वालों ने युवक और उसकी बहन को छोड़ने से इनकार कर दिया। चौधरी ने कहा कि पुलिस वालों ने कथित तौर पर 5,000 रुपए बतौर रिश्वत मांगे, जिसका वीडियो परिजनों ने बना लिया।
विधायक से करना पड़ा संपर्क
इसके बाद परिजनों ने स्थानीय विधायक और मंत्री बलदेव सिंह औलख से संपर्क किया जिन्होंने एसपी को इस बात की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि उन्होंने पूरा वीडियो देखा और फिर शुरुआती जांच के बाद दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications