UP: यूपी के 15 अस्पताल करेंगे PPP मॉडल पर काम, Yogi सरकार जल्द लेगी फ़ैसला
उत्तर प्रदेश में अब सीएचसी को पीपीपी माडल पर चलाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस आशय का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा जाएगा।
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मॉडल पर चलाने की शुरुआत करने जा रही है। विभाग के अधिकारियों की माने तो स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालो में मरीजों को और बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को निजी-सार्वजनिक-भागीदारी (पीपीपी) मोड में चलाने का निर्णय लिया है।

कैबिनेट की हरी झंडी के बाद शुरू होगी कवायद
इस आशय का प्रस्ताव जल्द ही यूपी की कैबिनेट में लगाया जाएगा जिसकी मंजूरी मिलने के बाद सुविधाओं के नामों की घोषणा की जाएगी। कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चयनित 15 सीएचसी को पीपीपी मोड पर चलाया जाएगा।
पीपीपी मोड पर चलायी जाएगी सीएचसी
प्रस्ताव में कहा गया है कि पीपीपी मोड पर दिए जाने वाले सीएचसी के लिए बोली लगाई जाएगी। बोली लगाने वाला उस सीएचसी में सुविधाओं की भौतिक जांच करेगा जिसके लिए वे बोली लगाना चाहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीएचसी में प्रदान की जा रही सभी सेवाओं को चलाने की आवश्यकता है। यदि उपकरण के संबंध में कोई कमी है तो उस कमी को दूर की जाएगी।
15 अस्पतालों को योजना में शामिल किया जाएगा
फिलहाल जिन अस्पतालों को इस योजना के तहत शामिल किए जाने की बात चल रही है उसमें कुशीनगर में खड्डा सीएचसी, वाराणसी में गजोखर, श्रावस्ती में मल्हीपुर, चित्रकूट में राजापुर, लखनऊ में नगराम, गोरखपुर में बेलाघाट शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य अस्पतालों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
सरकार प्राइवेट पार्टनर को करेगी भुगतान
कैबिनेट का अप्रूवल मिलने के बाद ही इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मरीज को मुफ्त में सेवाएं मिलती रहेंगी या उसे उसी तरह शुल्क देना होगा जैसे मरीज अन्य सीएचसी में भुगतान करते हैं। सरकार प्राइवेट पार्टनर को प्रति मरीज तय की गई फीस का भुगतान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications