यूपीः कार हादसे में कवि के डी शर्मा और प्रमोद तिवारी की मौत

उन्नाव। लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचलगंज थाना क्षेत्र के बदरका चौराहे पर ट्रक और कार की टक्कर में दो कवियों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक कानपुर के प्रतिष्ठित अखबार का पत्रकार भी शामिल है। मार्ग दुर्घटना में कवि की मौत की खबर से साहित्य जगत में सन्नाटा पसर गया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में कवि पहुंच गए। वहीं लखनऊ और कानपुर से पत्रकार भी जिला अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Unnao: Two poets KD Sharma & Pramod Tiwari killed in car accident

घटना आज सोमवार सुबह की है। मार्ग दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद तिवारी और के डी शर्मा की मौत हो गई। घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक भाई पत्रकार प्रशांत तिवारी ने बताया कि प्रमोद तिवारी रायबरेली के लालगंज से कवि सम्मेलन में भाग लेकर वापस आ रहे थे।

Unnao: Two poets KD Sharma & Pramod Tiwari killed in car accident

उनके साथ उन्नाव के हास्य कवि के डी शर्मा भी थे। प्रमोद तिवारी की मौके पर मौत हो गई जबकि के डी शर्मा की मृत्यु पुलिस द्वारा जिला अस्पताल जाते समय हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+