प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में काम कर रहे दो बाल श्रमिकों की मिट्टी धंसने से दर्दनाक मौत

उन्नाव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अजगैन थाना क्षेत्र के नवई राजाबाग मार्ग पर करसेमऊ गांव के के निकट पुलिया निर्माण के दौरान मिट्टी धंस जाने से दो बाल श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। मिट्टी धंसने से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मिट्टी हटाकर घायल बाल श्रमिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी प्रशासनिक अमले में पहुंची तो वहां भी हलचल हुई। मुख्य विकास अधिकारी नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतक परिजनों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी व क्षेत्र अधिकारी भी मौजूद थे। घटना के बाद मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 unnao during working in pmgsy 2 labours died

घटना अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत नवई-राजाबाग मार्ग पर करसेमऊ गांव के निकट प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी ढह गई जिससे मिट्टी के नीचे उदयराज (14) पुत्र रमेश शहवाज (17) पुत्र शरीफ निवासी गण करसेमौ थाना अजगैन दब गए। मौके पर मौजूद लोगों में मिट्टी धंसने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मिट्टी हटाकर नीचे दबे बाल श्रमिकों को बाहर निकाला गया। नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उदय राज और शहबाज को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए जहां वह बिलख-बिलख कर रो रहे थे। घटना में बाल श्रमिकों की मौत से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मुख्य विकास अधिकारी टी के शिबू भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पूर्व उप जिलाधिकारी मनीष बंसल और क्षेत्राधिकारी डॉक्टर भीम शंकर गौतम भी मौके पर पहुंच गए प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक परिजनों से बातचीत की और हर प्रकार के मदद का आश्वासन दिया। परिजनों की मांग पर उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण व परिजन ठेकेदार के साथ जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नाबालिग का शव खोदकर कराया गया पोस्टमॉर्टम, सामने आई रिश्तेदार की गंदी करतूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+