एयर बैलून पर सवार होकर की अनोखी शादी, देखिए VIDEO
लगभग 100 फीट ऊपर जाकर इन दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इस रस्म को देखने के लिए बाराती ही नहीं बल्कि घराती भी आसमान में टकटकी लगाकर देखते रहे।
मथुरा। हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उसके बेटे की शादी बड़े ही धूम-धाम से हो और यादगार रहे। लोग तरह-तरह के तारीकों से शादी करते हैं। वहीं मथुरा में भी एक ऐसी शादी हुई है जो अब चर्चा का विषय बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं मथुरा की एक फैमिली की जिसने बड़े ही अनोखे तारीखे से शादी की है। एक एयर बैलून में दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को वर माला पहनाई और इसके बाद शादी की रस्मे भी निभायी गई।

देखिए VIDEO...
मथुरा के महोली रोड स्तिथ मानस नगर कॉलोनी में रहने बाले महेश शर्मा ने गाजियाबाद की रहने वाली ज्योति शर्मा से शादी की। महेश शर्मा स्काई वर्ड्स एयर बैलून कि कंपनी में काम करते हैं और बैलून में शादी करने का ख्याल उनको वहीं काम करते दौरान आया था। महेश शर्मा ने अपनी ही कंपनी से बैलून को किराए पर लिया था। पत्नी ज्योति अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से मथुरा गई थी जहां एक मैरिज हॉल में इन दोनों ने ये अनोखी शादी रचाई।
देखिए तस्वीरें...
लगभग 100 फीट ऊपर जाकर इन दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। इस रस्म को देखने के लिए बाराती ही नहीं बल्कि घराती भी आसमान में टकटकी लगाकर देखते रहे। माता-पिता की इस अनोखी इच्छा से ये शादी संपन्न हुई। जब हमने दूल्हे के परिवार के लोगों से बात की तो महेश की माता कमलेश शर्मा और पिता बाबू लाल शर्मा ने बताया कि हमारी हार्दिक इच्छा थी की हमारे बेटे की शादी एक अनोखे तारीखे से हो और हमारे बेटे ने हमारी इच्छा को पूरा किया है। साथ ही महेश की पत्नी ज्योति ने कहा कि वो भी इस अनोखे शादी से बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications