यूपी: शाहजहांपुर में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का लेंटर गिरा, कई मजदूर दबे

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रविवार को एक निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का लेंटर गिरने से कई मजदूर उसमें दब गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई। प्रशासन ने घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बता दें कि हादसे में 1 मजदूर की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 15 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

under construction building has collapsed in Shahjahanpur

जानकारी के अनुसार, घटना शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र इलाके की है। यहां एक डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार की दोपहर हॉल के लेंटर डालने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन हॉल में पिलर नहीं था, फिर भी लेंटर डालने का काम किया जा रहा था, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई। घटना के वक्त बिल्डिंग में 60 मजदूर काम कर रहे थे।

15 मजदूरों को निकाला गया बाहर
बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी और लोगों की मदद बिल्डिंग के नीचे फंसे हुए करीब 15 लोगों को बाहर निकाल लिया औऱ इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मलबे के नीचे दो दर्जन से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

एसडीआरएफ की दो टीमों को किया गया रवाना
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की मानें तो घटनास्थल पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौजूद है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है, घायलों को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल में पहुंचाने की कवायद जारी है। बता दें कि मौके पर मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनें भी पहुंच गई हैं। इसके साथ ही एसडीआरएफ की दो टीमों को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+