कोहरे का कहर: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 35 श्रद्धालु घायल, 9 की हालत गंभीर

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक प्राइवेट बस भीषण कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 35 लोग घायल हो गए जिनमें 9 की हालत गंभीर है। बस पलटने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों के सहारे चिकित्सालय भिजवाया जहां उनका उपचार जारी है।

bus

9 श्रद्धालुओं की हालत को गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद से बस ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हैं। श्रद्धालुओं के मुताबिक बस तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी और उसे देवीपाटन, चित्रकूट, मैहर देवी, काशी, बनारस तक की यात्रा पूरी करनी थी लेकिन देवीपाटन जाते समय ही हादसा हो गया।

जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लौकहवा के निकट बौद्ध परिपथ मार्ग पर घने कोहरे के कारण तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएससी तुलसीपुर पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। बाराबंकी जिले के निवासी रविंद्र कुमार ने बताया गांव से बस तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी जिसमें करीब 70 लोग सवार थे। बस को देवी पाटन चित्रकूट मैहर देवी काशी बनारस की यात्रा करनी थी।

बस में सवार पंचम पुत्र बेचन सादुल्लाहनगर ने बताया घने कोहरे के चलते बस पलट गई रफ्तार कम होने के कारण किसी की जान नहीं गयी। स्थानीय लोगो के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। एम्बुलेंस चालक के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में 35 घायलों को एंबुलेंस द्वारा पहुंचाया गया जिसमें 9 की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं में कमलेश कुमार पुत्र मायाराम (45) वर्ष निवासी बाबा पुरवा, गुलाब पत्नी आसाराम (50), रामहेत निवासी मोहम्मदपुर खाला, बालकराम पुत्र मंगला (7) वर्ष हेतमपुर, दशरथ पुत्र बाबादीन (50), रामसजीवन पुत्र विदेशी (50), कमली पत्नी रामलखन (60), पूनम पत्नी रविंद्र (35), शारदा पत्नी हरिनारायण (60), हरिनारायण पुत्र सुखदेव (45) को जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+