9 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, दूर के चाचा ने किया था रेप

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूर के चाचा ने अपनी भतीजी के साथ 9 माह पहले रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी दी।

9 माह पहले चाचा ने किया था रेप

9 माह पहले चाचा ने किया था रेप

घटना संभल के गुन्नौर थाना के एक गांव की है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 माह पहले उकनी बेटी खेत पर चारा लेने गई थी। खेत से चारा लेने के बाद किशोरी वापस लौट रही थी। तभी रास्तें में ही दूर के चाचा ने उसे रोक लिया और उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम ‌दिया। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चाचा मौके से भाग गया। सहमी हुई किशोरी ने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी।

गर्भवती होने की हुई जानकारी

गर्भवती होने की हुई जानकारी

मंगलवार को परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे लेकर गुन्नौर में एक डाक्टर के पास पहुंचे। किशोरी को देखने के बाद डाक्टर ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन किशोरी को गांव में रिश्तेदार के यहां लेकर गए। बुधवार सुबह परिजन किशोरी को लेकर गुन्नौर कोतवाली पहुंचे। पिता की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने किशोरी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से रेफर होने के बाद दोपहर के वक्त किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया।

पुलिस किया मुकदमा दर्ज

पुलिस किया मुकदमा दर्ज

डॉक्टर रंजना ने बताया कि किशोरी 8 माह की गर्भवती थी, उसने मृत बच्चे को जन्म दिया है। सीओ विनय कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी चाचा किशोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी चाचा के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+