ताऊ को बचाने के लिए पटरी पर आया भतीजा, दोनों ट्रेन से कट गए

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के दोमई फाटक पर ताऊ भतीजे की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ अलग-अलग साइकिल पर जा रहे थे और जैसे ही वो रेलवे लाइन पार करने लगे तो ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी।

Uncle and nephew killed on rail track in Hapur

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Uncle and nephew killed on rail track in Hapur

आपको बता दें कि मामला थाना देहात क्षेत्र के दोमई का है। गांव धनौरा के रहने वाला अरुण गुप्ता अपने ताऊ बिरजू गुप्ता के साथ साइकिल पर जा रहे थे। जब वह फाटक पर आए तो अरुण तो फाटक पार कर चुका था लेकिन ताऊ की साइकिल का पहिया ट्रैक में फंस गया और अरुण अपने ताऊ को बचाने के लिए वापस ट्रैक पर आ गया और बचाने की कोशिश की।

Uncle and nephew killed on rail track in Hapur

इतने में ट्रेन आ चुकी थी और दोनों उसकी चपेट में आ गए जिसमें ताऊ की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि अरुण भतीजे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+