VIDEO: जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

मेरठ। मेरठ में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन बदमाश हत्या कर फरार हो रहे हैं, लेकिन पुलिस इन अपराधियों को रोक पाने में नाकाम सबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक युवक को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात ये है कि हत्या आरोप मृतक के चाचा-चाची पर लगा है। जो अभी तक फरार है।

uncle killed his own nephew in Meerut

दरअसल , मेरठ के किठौर निवासी फैजल अपने पिता इमरान के साथ अपने चाचा बाबू के घर पैसों के तकादे के लिए गया था। आरोप है चाचा बाबू ने गली-गलौच करते हुए फैसल और उसके पिता इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे घबराकर इमरान तो भाग खड़े हुए जबकि बाबू ने अपने भतीजे फैसल की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद चाचा परिवार सहित मौके से फरार हो गया। बताया जाता है इमरान मीट के कारोबारी है और उनका अपने भाई बाबू से मकान को लेकर विवाद था। मकान के विवाद को सुलझाने के लिए बाबू को इमरान को कुछ पैसे देने थे। लेकिन, बाबू अपने भाई को पैसे देने से इंकार कर रहे था। जिसका तकादा करने के लिए दोनों बाप बेटे बाबू के घर गए थे, लेकिन बाबू ने हमला कर दिया। फ़िलहाल बाबू अपने परिवार के साथ फरार हो गया है जबकि पुलिस ने मुकदमा लिखकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+