Umesh Pal Murder: कोर्ट के बाहर अतीक अहमद पर फेंका गया जूता, 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली

Umesh Pal Murder केस में अतीक अहमद की पेशी प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में हुई। इस दौरान वकीलों ने जमकर हंगामा किया।

Prayagraj

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान यूपी पुलिस ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कोर्ट में पेश किया। साथ ही उनकी रिमांड मांगी।

यूपी पुलिस ने कोर्ट में बताया कि प्रारंभिक जांच में अतीक अहमद की भूमिका इस केस में संदिग्ध पाई गई है। ऐसे में वो उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। वैसे तो सरकारी वकील ने दोनों भइयों की 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 7 दिन की मंजूरी दी।

वहीं जब पुलिसकर्मी अतीक को लेकर जाने लगे तो किसी ने उसके ऊपर जूता फेंक दिया। हालांकि वो बच गया। इसके तुरंत बाद उसे वैन में बैठकर जेल ले जाया गया।

वकीलों ने किया हंगामा
उमेश पाल पेशे से अधिवक्ता थे, ऐसे में उनकी हत्या से वकीलों में काफी रोष है। जब गुरुवार को प्रयागराज पुलिस अतीक को लेकर पहुंची, तो वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही अतीक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गुस्साए वकीलों ने एक युवक को भी पीट दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट के बाहर पहले से ही भारी संख्या में पुलिस जवान और पीएसी की तैनाती की गई थी। ऐसे में उन्होंने युवक को वकीलों से बचाया। कुछ मीडियाकर्मियों का दावा है कि उनके साथ भी बदसलूकी की गई है।

मारा गया बेटा असद
वहीं जब अतीक अहमद कोर्ट में था, तभी खबर आई कि उसके बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में ढेर कर दिया। उसके साथ अतीक का गुर्गा गुलाम भी मारा गया। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे।

बेटे की मौत की खबर सुन रो पड़ा अतीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही अतीक को बेटे की मौत की खबर पता चली, वो कोर्ट में ही रोने लगा। अतीक के परिवार ने पहले ही असद के एनकाउंटर की आशंका जताई थी। हालांकि यूपी पुलिस का दावा है कि उन्होंने पहले उसे जिंदा पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने फायरिंग की, तो पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+