उमेश पाल मामला: Atiq Ahmed के बेटे की मदद के आरोप में तीन अरेस्ट, आर्म्स एक्ट के तहत आरोप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के दोषी अतीक अहमद के बेटे की मदद के आरोप में तीन लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। तीनों लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।

atiq ahmed

Umesh Pal हत्याकांड मामले में गैंगस्टर से सांसद बने Atiq Ahmed को अदालत ने दोषी करार दिया है। अतीक गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं। अतीक के बेटे की मदद करने के आरोप में उनके तीन कथित सहयोगियों को अरेस्ट किया गया है।

आर्म्स एक्ट के तहत आरोप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान

जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे की मदद करने और उमेश पाल की हत्या में मदद करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की पहचान जावेद और खालिद के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

बसपा विधायक राजू पाल की हत्या मामले में गवाह- उमेश पाल की दिनदहाड़े 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या हुई थी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर हत्या के बाद असद की मदद करने और उसे राष्ट्रीय राजधानी में शरण देने का आरोप है।

Recommended Video

      Mafia Atiq Ahmed पर कसा शिकंजा, बेटे Umar पर भी संकट के बादल | वनइंडिया हिंदी

      उमेश पाल को 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। अस्पताल में उमेश ने दम तोड़ दिया था, जबकि हमले में घायल उनके दो सुरक्षाकर्मियों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

      बता दें कि उमेश पाल की हत्या में अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद का नाम सामने आया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, अतीक अहमद के परिवार के सदस्यों के खिलाफ 160 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

      अतीक को 100 मामलों में नामजद किया गया है, जबकि उनके भाई अशरफ पर 52 मामले, पत्नी शाइस्ता प्रवीण पर तीन, और बेटों पर पांच मामले (अली पर चार और उमर अहमद पर एक) दर्ज हैं।

      गौरतलब है कि अतीक अहमद, उनकी पत्नी, उनके दो बेटे, भाई अशरफ और अन्य लोगों पर करीब 18 साल पुराने मामले के बाद एक और हत्याकांड का आरोपी बनाया गया है। 2005 में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड सामने आया था। उमेश पाल मुख्य गवाह थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+