टीम इंडिया के U-19 के फिजिकल कोच की रहस्यमयी मौत

टीम इंडिया के अंडर-19 के फिजिकल ट्रेनर राजेश सावंत का शव उनके होटल के कमरे में मिलने से मची सनसनी, रहस्यमयी तरीके से मौत के बाद उठे सवाल

मुंबई। अंडर-19 टीम इंडिया के फिजिकल ट्रेनर राजेश सावंत मुंबई में एक होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। राजेश सावंत का संदिग्ध परिस्थितियों में मृत होने की खबर से सनसनी मच गई है। सावंत को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मैच से पहले अंडर-19 टीम को ट्रेनिंग देनी थी, लेकिन उस वक्त भी वह टीम के साथ मौजूद नहीं थे।

team india

बीसीसीआई के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने कहा कि मुझे मिली जानकारी के अनुसार राजेश सावंत ने टीम की गतिविधी के बारे में इस सुबह टीम को जानकारी नहीं दी, जिसके बाद लोग उनकी तलाश करने लगे, लेकिन उस वक्त इस बात की जानकारी मिली कि वह होटल के कमरे में मृत हैं। इस मामले में मैंने जनरल मैनेजर रत्नाकर शेट्टी को मौके पर जाकर परिस्थिति को संभालने के लिए कहा है और इस मामले में मुझे जानकारी देने को कहा है।

आपको बता दें कि राजेश सावंत टीम इंडिया को ट्रेनिंग देने से पहले अफगानिस्तान की टीम के साथ काम कर रहे थे। इसके बाद वह नेशनल अकादमी बेंगलुरू के लिए काम कर रहे ते जिसके बाद वह अंडर-19 टीम के साथ जुड़े थे। इसके अलावा वह रेस्ट ऑफ इंडिया के साथ भी काम किया जिसने इरानी कप में गुजरात की टीम को हराया था। सावंत का टीम के खिलाड़ियों और कोच राहुल द्रविड़ के साथ अच्छे संबंध थे। उन्हें बेहतरीन ट्रेनर माना जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+