छठ पूजा का सामान बहन के घर पहुंचाने जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत
मऊ। यूपी के मऊ में डाला छठ पूजा में शामिल होने के लिए सामान पहुंचाने गए एक ही परिवार के दो युवकों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गयी। ये दोनों डाला छठ पूजन के लिए सामान पहुंचाने के लिए घर से निकले थे कि बाजार में ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी।

रास्ते में हुआ हादसा
पुत्र प्राप्ति के इस महापर्व पर मृतकों के परिवार के लोगो के घर का चिराग छठ पर्व के दिन ही बुझ गया। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर में उत्सव का माहौल बदल गया शोक में
दरसअल पूरा मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के दाड़ी चट्टी का है। दोनों युवकों सूरज गौड़ उम्र 19 ग्राम सोड़सर थाना कोपागंज, दीपक गोड़ उम्र 20 ग्राम बढ़ुआ गोदाम थाना सराय लखंसी के निवासी छठ पूजा के सामान अपने बहन के यहां से पंहुचाने जा रहे थे। तभी दाड़ी चट्टी पर तेज गति आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गयी जिससे बाइक सवार दोनों को घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। परिवार के रामकिशुन और राजेश गौड़ ने oneindia को हमारे घर में भी छठी माता की पूजा चल रही थी और बहन के घर पूजा का सामान देने वे घर से निकले थे लेकिन ये घटना घट गयी।

एक सप्ताह का आठवां हादसा
तेज गति से चल रही गाड़ियों से हो रही घटनाओं का सिलसिला घटने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। मऊ के कोपागंज में बीते एक सप्ताह में ये आठवीं घटना है। इस मामले में ना तो पुलिस विभाग और ना है एआरटीओ डिपार्टमेंट कोई कारगर कदम उठा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications