नोएडा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की 16 वीं मंजिल से गिरा पिलर का टुकड़ा, हुआ दर्दनाक हादसा

नोएडा। नोएडा में एक बार फिर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पिलर का टुकड़ा टूटकर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरी की मौत हो गई।

Two workers die due to falling building in noida

जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर 132 में एटीएम बिल्डर बकेट नाम से सोसायटी बना रहा है। इसी सोसाइटी में 16 मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि 16वीं मंजिला बिल्डिंग की छत की रेलिंग को डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इस दौरान मजूदर मुर्तजा और सनी पिलर के नीचे चिनाई करने के लिए उसमें ड्रिल कर रहे थे। तभी पिलर का कुछ हिस्सा टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। पिलर का यह टुकड़ा शटरिंग को तोड़ता हुआ नीचे आ गया, जिसमें दोनों मजदूर भी पिलर के मलबे के साथ नीचे आ गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। किसी तरह मौके पर मौजूद मजदूरों ने मलबा हटाकर किसी तरह दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सनी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी प्रथम अवनीश कुमार और कोतवाली एक्सप्रेसवे के प्रभारी इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले में बिल्डर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। डॉ. अजय पाल शर्मा, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ड्रिल करने के दौरान यह हादसा हुआ और शटरिंग के साथ दोनों मजदूर नीचे आ गये। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज कर बिल्डर के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे की असल वजह की पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+