VIDEO: देखिए एटीएम से कैसे निकल रहा है नए नवेले दो हजार के नोट का नकली भाई

एटीएम से चूरन वाले 2000 रुपए के नोटों के निकलने का सिलसिला जारी है। मेरठ में एक शिक्षक, पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालकर लाए तो उन्हें भी ऐसा ही एक नोट मिला।

मेरठ। मेरठ में एक शिक्षक ने शहर के एटीएम से दो हजार रुपये का नकली नोट निकलने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत भी बैंक से की है। नकली नोट की शिकायत मिलने से बैंक कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

VIDEO: देखिए एटीएम से निकल रहा है दो हजार के नोट का नकली भाई

दरअसल मेरठ के रामगढ़ी मंगल पण्डे नगर के रहने वाले एक शिक्षक सुनील दत्त शर्मा का आरोप है कि उन्होंने मेरठ के तेज गढ़ी चौराहे के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 24 फरवरी को 10 हज़ार रूपये निकाले थे तो मशीन से 2000 के 5 नोट निकले जिस के बाद वो नोटो को लेकर घर पहुंचे। फिर उन में से एक 2000 का नोट उन्होंने अपने दूध वाले को दिया जिसको नकली बता कर दूध वाले ने नोट वापस कर दिया। जब इस नोट को देखा गया तो इस पर पर चिल्ड्रन बैंक और भारतीय मनोरंजन बैंक भी लिखा था और चूरन का नोट था।

VIDEO: देखिए एटीएम से निकल रहा है दो हजार के नोट का नकली भाई

चौंकाने वाली बात यह है कि बैंक के एटीएम से निकला यह 2000 का नकली नोट बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। सुनील शर्मा ने पीएनबी के एटीएम कार्ड पर लिखे टोल फ्री नंबर पर फोन किया जिस पर कहा गया कि आप नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से संपर्क करें लेकिन बैंक का अवकाश होने के कारण 27 फरवरी सोमवार को बैंक अधिकारियों से संपर्क किया।

उन्होंने सुनील शर्मा से यह नकली नोट और एक एप्लीकेशन लेकर रख ली और कहां की जाँच की जा रही है और उस में समय लगेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि एटीएम की कैश डिपॉजिट में यह 2000 का नकली नोट पहुंचा कैसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+