यूपी: गाजियाबाद पुलिस ने नशे के दो तस्करों को किया गिरफ्तार, दो करोड़ की कोकीन बरामद

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में कॉलेज स्टूडेंट्स को कोकीन की सप्लाई करने वाले 2 युवकों को खोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 200 ग्राम कोकीन भी बरामद की है। पुलिस की मानें तो इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 2 करोड़ रुपए है।

Two smugglers arrested in Ghaziabad

जानकारी के अनुसार, खोड़ा थाने की पुलिस चेकिंग के दौरान इतवार पुश्ता के पास से दो युवकों को हिरासत में लिया। इनकी उम्र 25-30 साल के बीच है। तलाशी के दौरान इनके पास से फाइन क्वॉलिटी की कोकीन बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे दिल्ली से कोकीन खरीदते हैं और फिर एनसीआर में कॉलेजों के आसपास इसकी बिक्री करते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एनसीआर में कोकीन की सप्लाई करते है। जिसे ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के पास बेचा जाता था।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि शाहनवाज और वसीम नाम के दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर अपराधी है और दिल्ली-एनसीआर से लेकर गाजियाबाद तक नशे का धंधा करते थे। कॉलेज और स्कूल के छात्रों को नशे की लत लगवाते थे और उन्हें नशे का सामान सप्लाई करते थे। पूछताछ में दोनों ने दूसरे देशों में भी संपर्क की बात कबूल की है। पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर इनके नेटवर्क के बारे में पता करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+