इटावा में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, खेत में फेंकी हुई मिली लाशें

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के कैलामऊ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पास के खेत मे दो सगी बहनों के शव मिले। सगी बहनें देर शाम से लापता थीं। दोनों सगी बहनों की निर्ममतापूर्वक गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल के पास से कारतूस के खोखे मिले हैं।

Two sisters murdered in Etawah

बताया गया कि दोनों बहनें देर शाम अपने घर से गांव में ही एक विवाह समारोह में गयी थी। वहीं से वह रात में दोनों खेत मे शौच के लिए चली गयी और फिर वापस नहीं लोटी।

काफी देर जब दोनों बहनें वापस नहीं आई तब घरवालो ने दोनों बहनों को खोजना शुरू किया। रातभर चली खोजबीन के बाद सुबह दोनों बहनों के शव गांव के बाहर एक खेत में मिल गए। दोनों बहनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

दो सगी बहनों की हत्या की खबर मिलने के बाद मुख्यालय से डीएम एसएसपी समेत जिले के कई आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि इस घटना का खुलासा जल्द से जल्द कर देगी लेकिन अभी इस हत्याकांड में के बारे में पुलिस कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+