दो मासूम बहनों को मारी गोली, सामने आई हैरान करने वाली वजह

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मे दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि छोटी-छोटी बात पर गोली मार देना आम बात हो गई है। वारदात थाना निगोही के गंगा जमुनि गांव की है जहां दो बहनें भैंस चराने ले जा रही थी, तभी सामने से गांव के दबंगों ने ट्रैक्टर से भैंस को टक्कर मार दी। इस पर जब दोनों बहनों ने आवाज उठाई तो दबगों ने 10 साल की हंसिका ओर 13 साल की असेम सिंह को गोली मार दी जिससे दोनों बहनें घायल हो गईं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

two sisters injured in firing in shahjahanpur

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग गांव से फरार हो गए। आरोपियों का नाम दलजीत, पप्पू, ओर जगदीश है। घायल बच्ची हंसिका ने बताया कि जब भैंस को टक्कर मारी तो हमने उसको गाली दे दी। क्योंकि भैंस के चोट लगी थी वह जमीन से उठ नहीं पा रही थी। उसके बाद दलजीत ने तमंचा निकालकर हम दोनों बहनों पर फायरिंग कर दी। बड़ी बहन की गोली लगने से हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घायल बच्ची के चाचा परमार सिंह ने बताया कि गांव के ये तीनों युवक काफी दबंग किस्म के हैं। गांव वाले भी इन युवकों से परेशान रहते हैं। उनके पास हर वक्त असलहा रहता है। बात-बात पर गोली मार देना उनके लिए छोटी बात है। लेकिन पुलिस उनके उपर कोई कार्रवाई नहीं करती है। आज बच्चियों ने विरोध किया तो दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए दोनो बच्चियों को गोली मार दी। सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जारी है।

ये भी पढ़े- प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवती से की रेप का कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+