रास्ते को लेकर महिला-पुरुषों के बीच दंगल में तीन घायल, देखिए मारपीट का वीडियो
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में रास्ता बंद करने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर खजुरी के मजरा बढ़ईपुरवा निवासी बदलूराम और नत्थू के बीच लंबे समय से जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर में नत्थू पक्ष के लोग रास्ते को बंद करने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध करने पर बदलूराम, अवधराम और हेमा देवी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया।
हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को पयागपुर सामुदायिक केंद्र लेकर आये, जहां से तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायल बदलू की तहरीर पर नत्थू, छोटेलाल, बंशीलाल, दद्दू व पेशकार को नामजद करते हुए मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications