शामली: स्कूल टीचर ने छात्राओं को बेरहमी से पीटा, एक छात्रा हुई बेहोश

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली भवन थाना क्षेत्र के गांव फूंसगढ़ में प्राइमरी पाठशाला की दो छोटी बच्चियों को अध्यापक ने बेरहमी से पीटा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्चियों का मेडिकल कराकर। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

ये है मामला

ये है मामला

मामला शामली के भवन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विधालय फूंसगढ का है। जहाँ गांव फूंसगढ़ निवासी धर्मेद्र की आठ साल और चमन की 10 साल की बेटी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाने वाले अध्यापक प्रदीप ने बच्चियों को छुट्टी होने के बाद टाट पट्टी जमा करके रखनने को कहा। बच्चियां इस काम को ठीक तरीके से नहीं कर पाई तो प्रदीप ने डंडे से बेरहमी से पीट दिया।

एक बच्ची हुई बेहोश

एक बच्ची हुई बेहोश

इससे दोनों बच्चियों को काफी चोट आई हैं। पिटाई से एक बच्ची बेहोश भी हो गई थी। दोनों बच्चियां जब घर पहुंचीं तो उन्होंने परिजनों को मारपीट की जानकारी दी। गुस्साए परिजन विद्यालय पहुंचे, लेकिन अध्यापक वहां नहीं मिला। इसके बाद बच्चियों के परिजनं ने भवन थाने पर पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर बच्चियों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

डीएम को भेजी रिपोर्ट

डीएम को भेजी रिपोर्ट

पीड़ित बच्ची के पिता धर्मेन्द्र ने बताया कि बेटी घर आने के बाद बेहोश हो गई थी। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि टीचर ने बेरहमी से डंडो से उसकी पिटाई की है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि टीचर के द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। बच्चों की शरीर पर चोट के निशान है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और बच्चों को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस बारे में एक रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। आरोपी को सस्पेंड करने की सिफारिश की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+