खेत में नहाने गए थे जुड़वा भाई, ट्यूबवेल में तैरती मिली दोनों की लाश

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां दो मासूम बच्चे नहाने के लिए ट्यूबेल की ओर गए थे और कुछ देर बाद उनकी लाश ट्यूबवेल के टंकी में मिली है। बताया जाता है कि वह नहाते समय डूबने और एक दूसरे को बचाने में अपनी जान गंवा बैठे। दोनों जुड़वा भाई थे और घर से कुछ दूर खेत में चल रहे ट्यूबेल में नहाने के लिए गए थे। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है ।

two real bothers died drowing into tubewell

नहाना बन गया मौत का कारण
मामला प्रतापगढ़ के महेशगंज परियावा गांव का है। यहां रहने वाले लालजी सरोज के पांच वर्षीय जुड़वा बेटे रामू और श्यामू थे। दोनो बच्चे गांव के बगल खेत में लगा ट्यूबवेल में नहाने चले गए। पानी की टंकी में नहाते समय दोनों डूबने लगे और एक दूसरे को बचाने में टंकी से बाहर नहीं निकल सके। मदद के लिये आवाज व शोर सुनकर खेत में काम कर रहे लोगों जब तक टंकी के पास पहुंचे तब तक उनकी सांसे थम गई थीं। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गये लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर सुनकर मां नयका की रो-रो कर हालत खराब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+