यूपी के थानों में होंगे 2 इंस्पेक्टर, एक पर क्राइम कंट्रोल तो दूसरे पर होगी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी
इलाहाबाद। यूपी पुलिस अपनी पुलिसिंग में सुधार करने व अपनी क्षमता को और तेज करने लिए बड़ा कदम उठा रही है। यूपी के हर थाने में अब दो-दो इंस्पेक्टर होंगे और दोनों इंस्पेक्टर को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जायेंगी। एक इंस्पेक्टर पर क्राइम कंट्रोल तो दूसरे पर होगी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी। फिलहाल यूपी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में इस योजना को अमलीजामा पहनाये जाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।

बनाई गई कमेटी
हर थाने में दो इंस्पेक्टर की तैनाती को लेकर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने एक कमेटी का गठन कर दिया है। जिसके अध्यक्ष एडीजी टेक्निकल आशुतोष पांडे बनाये गए हैं। यह कमेटी इस योजना के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगी और रिपोर्ट मिलने के बाद इसे लागू किया जायेगा। फिलहाल इस रिपोर्ट में इंस्पेक्टर का पुराना रिकार्ड भी देखा जायेगा।
2227 दरोगाओं का हुआ प्रमोशन
2227 दरोगाओं के इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ है, जिसके कारण प्रदेश के थानों में इंस्पेक्टरों की संख्या यूपी पुलिस के आला अफसरों के लिए समस्या बन गई थी। इसी से निपटने के लिए अब थानों में अपराध और कानून व्यवस्था को अलग-अलग ढंग से देखने की योजना बनाई गई है। योजना है कि हर थाने में दो इंस्पेक्टर होंगे, जो क्राइम और कानून व्यवस्था को अलग-अलग देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications