10 साल की नाबालिग छात्रा से दो नाबालिग युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी फरार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा की माने तो दो युवकों उसके साथ गैंगरेप किया और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत जिले के आलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ थाने घटनास्थल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Two minor boys gangraped with minor girl in Hapur

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव का मामला है। मदरसे में उर्दू सिखने वाली 10 वर्षीय छात्रा ने गांव के ही दो नाबालिग युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह गांव में ही खेल रही थी तभी उसके पास दो युवक आए और उसको बुलाकर आम के बाग में ले गए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी जब पीड़िता के परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए, जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने में पहुंच गए।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि गांव के दो युवकों ने उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है और दोनों युवक अब गांव से फरार हो गए है। इस मामले की जानकारी उन्हें गांव के ही एक युवक द्वारा पता चली की उनकी लड़की के साथ गलत काम किया गया है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है

दूसरी ओर डीएसपी राजेश सिंह ने बताया कि गांव के ही एक एक व्यक्ति से सूचना मिली की एक 10 की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस पर पुलिस के साथ मैं भी पहुंचा और पीड़िता के भाई से मामले की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता चला है कि गांव के ही दो युवक है जिनकी उम्र 15 साल के अंदर है। दोनों युवकों पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी और उनको पकड़ने के बाद जेल भेजा जाएग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+