कानपुर: निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स में मिट्टी ढहने से दो की मौत

कानपुर। यूपी में कानपुर के सबसे पॉश इलाके फूलबाग में एक निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स में मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। इस घटना के बाद मालिक व ठेकेदार भाग निकले। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ये हादसा हुआ है।

मलबे के अंदर दो मजदूर मृत

मलबे के अंदर दो मजदूर मृत

कानपुर में माल रोड चौराहे फूलबाग के पास शनिवार की दोपहर एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स का बेसमेंट बनाने के लिये गहरी खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गयी जिसमें तीन मजदूर दब गए। मलबा हटाने के बाद दो मजदूर मृत पाये गये जबकि एक बुरी तरह जख्मी हालत में निकाला गया।

ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

ठेकेदार की लापरवाही आई सामने

मिट्टी की दीवारों को शटरिंग का सपोर्ट दिये बिना मजदूरों को नीचे उतारे जाने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें ठेकेदार की सीधी लापरवाही सामने आई है। शॉपिंग काम्लेक्स का निर्माण संजू गुप्ता करा रहे हैं। हादसे के तुरन्त बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी गई।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस ने मिट्टी हटाकर मजदूरों को निकाला, जिसमें दो की मौत हो गई। मजदूरों की मौत में सीधे-सीधे खुदाई ठेकेदार जिम्मेदार हैं क्योंकि मजदूरों के कहने के बावजूद मिट्टी की शटरिंग नहीं कराई गई। प्रशासन ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+