संगम स्नान कर मध्य प्रदेश लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, 2 की मौत, 5 की हालत नाजुक

इलाहाबाद। मध्य प्रदेश के रीवा से संगम में स्नान के लिए आया परिवार रविवार दोपहर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पांच को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नेशनल हाईवे 30 पर हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज अस्पताल पहुंचाया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी के प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई है। बाकी पांच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Two killed and five seriously injured in accident in Allahabad

संगम स्नान कर जा रहे थे घर
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से श्रद्धालुओं का एक परिवार चार पहिया वाहन से इलाहाबाद आया हुआ था। यहां सभी संगम स्नान के लिये आये हुये थे और स्नान के बाद वापस घर लौट रहे थे। अभी वह इलाहाबाद के कौधियारा थाना क्षेत्र के सडवा नहर पुलिया के पास पहुंचे थे एक कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया । वाहन सड़क से नीचे उतरता हुआ बाउंड्री से टकराकर पलट गया। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई । राहगीर मदद के लिये दौड़े और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया।

Two killed and five seriously injured in accident in Allahabad

पांच की हालत नाजुक
दुर्घटना के बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। हलांकि सभी की हालत गंभीर होने के कारण उनसे कुछ पूछताछ नहीं हो पा रही है । इसके चलते मृतकों के नाम अभी पता नहीं चल सके हैं। फिलहाल मौके से मिले कागजात व मोबाइल से उनके परिजनों से संपर्क साधा गया है और परिजन इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

चल रहा है निर्माण कार्य
मध्य प्रदेश को इलाहाबाद की ओर से यूपी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 30 पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें चौड़ीकरण व निर्माण कार्य हो रहा है। इससे पूरा रास्ता अव्यवस्थित है और सड़क पर चलना पूरी तरह खतरनाक है। दुर्घटनाएं यहां आम बात हो गई हैं, लेकिन सुस्त गति से चल रही सड़क निर्माण की प्रक्रिया इसे लगातार बढ़ाती जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+