स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी, बॉडी मसाज के लिए जाने पर मालकिन देती थी सेक्स का ऑफर और फिर...
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद वह स्पा सेंटर के एक कमरे में गए, जहां दो महिलाकर्मी पहुंची। और स्पा सेंटर की महिलाकर्मी यौन संबंध बनाने की बात कहकर पांच हजार रुपये मांगने लगी।
नोएडा। नोएडा के पॉश इलाके में शुमार सेक्टर 18 के एक स्पा सेंटर में बॉडी मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर मालकिन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा एक फिल्म मेकर के शिकायत के बाद हुआ। फिल्म मेकर ने आरोप लगाया था कि मसाज पार्लर में लड़कियों ने उनपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और बदले में 5 हजार रुपए मांगे।

क्या था पूरा मामला
मुंबई के रहने वाले फिल्म मेकर काम से नोएडा आए थे। इस दौरान वह काफी थक गए थे। सोमवार को उन्होंने मसाज के लिए एक वेबसाइट के जरिए मसाज सेंटर के संबंध में पता किया। इसके कुछ देर बाद सेक्टर-18 के मूनशाइन स्पा सेंटर से उनके पास फोन पहुंचा और फिर वह मसाज के लिए स्पा सेंटर पहुंचे।

2500 तय हुआ सौदा
फिल्म मेकर ने आरोप लगाया कि वहां उन्हें मसाज के कुछ पैकेज के संबंध में जानकारी दी गई। ढाई हजार रुपये के पैक में मसाज कराने के लिए वह तैयार हुए और दो हजार रुपये एडवांस में जमा कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद वह स्पा सेंटर के एक कमरे में गए, जहां दो महिलाकर्मी पहुंची। और स्पा सेंटर की महिलाकर्मी यौन संबंध बनाने की बात कहकर पांच हजार रुपये मांगने लगी।

लड़कियों ने नहीं किया मसाज
आरोप है कि एडिशनल सर्विस न लेने व अतिरिक्त पैसे देने से इन्कार करने पर उनके ऊपर दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर महिलाकर्मी बिना मसाज किए चली गई। एडवांस के रुपये वापस मांगने पर बदसलूकी कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया।

स्पा की मालकिन है पूजा उर्फ जीवा
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी स्पा मालकिन पूजा उर्फ जीवा तथा ईशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक अन्य आरोपी सोनू की पुलिस तलाश कर रही है।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला
पहले भी ऐसे मामले सामने आए
- 17 अप्रैल 2017 : दिल्ली लक्ष्मीनगर निवासी महिला ने मसाज पार्लर संचालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया
- 20 अक्तूबर 2016 : मसाज सेंटर में काम करने वाली युवती ने संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया
{promotion-urls}
-
Noida Labour Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग पर भारी बवाल, सड़क पर उतरे कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन -
Noida Labour Rules: 1O तारीख तक सैलरी, बोनस, दोगुना ओवरटाइम-नोएडा की कंपनियों को अल्टीमेटम, बदल गए लेबर नियम -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications