यूपी: सड़क को बना दिया जंग का मैदान, दबंगों ने महिलाओं पर बरसाए डंडे
प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस विवाद पर दोनों पक्षों की ओर से जमकर डंडे भांजे गए जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला लालगंज कोतवाली के सरायबसत राय गांव का है। जहां पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले हैं। दोनों पक्ष से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए ,जिनको आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल ये पूरा मामला दो पक्षों की पुरानी रंजिश का था। बेखौफ ये लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाते रहे। डंडे की मार से एक महिला बेहोश होकर गिर गई। महिलाओं ने भी डंडे से विरोधियों का जमकर मुकाबला किया। कुछ महिलाओं ने तो एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। करीब आधे घंटे तमाशा चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

डंडे से पीटने के बाद महिलएं पत्थर भी मार रही हैं। लड़ाई के दौरान दबंगों की पिटाई से युवती सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। घंटो तक बेखौफ दबंगों का तांडव सड़क पर ही चलता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी बन गया। आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया। उसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों में मारपीट हुई है जिसका मुकदमा दर्ज कर अब कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- यूपी: यौन शोषण के खिलाफ #MeToo के समर्थन में सड़कों पर उतरीं छात्राएं












Click it and Unblock the Notifications