कन्नौज में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, फायरिंग के साथ पथराव का वीडियो

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान छिड़ गया जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर ईंट-पत्थर फेंक कर खुलेआम फायरिंग और पथराव किया। दबंग हाथ में हथियार लेकर पथराव करते रहे। इस मामले में पीड़ित पक्ष के लोग घायल भी हुए लेकिन पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने पर उतारू है।

Two groups fight, video of firing and stone pelting in Kannauj

यह तश्वीरें हैं कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पालपुर की। इन तस्वीरों में आप दबंगों का कहर देख सकते हैं। खुलेआम हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग और पथराव कर रहे हैं। न तो इन लोगों पर किसी कानून का खौफ है और न ही लोगों का। खुलेआम जिस तरह से इन लोगों की दबंगई की यह तस्वीरें सामने आयी हैं।

घंटो हुए पथराव और फायरिंग के इस मामले में कई लोग घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया तो वहीं घायल पीड़ित पक्ष इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग कर रहा है।

इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि खुलेआम दबंगों ने अपने घर पर चढ़कर फायरिंग और पथराव किया जिससे पीड़ित पक्ष घायल हो गया जिसका लाइव वीडियो भी पीड़ित पक्ष के पास है। इसके बावजूद पुलिस पीड़ित की गुहार नहीं सुन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+