यूपी: जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़े, पुलिस पर किया गया पथराव, कई लोग घायल
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के लिए जुलूस के रास्ते को बदलने का प्रयास किया। जिसपर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। सूचना अनुसार पथराव की वजह से जुलूस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।

आपको बता दें कि हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में मंगलवार को कई वर्षों से चले आ रहे कंश मेले की परंपरा को परंपरागत तरीके से जुलूस के रूप में निकाला गया। लेकिन हर दूसरे सामुदाय के लोगों ने खास रास्ते से इस जुलूस के निकाले जाने को लेकर विरोध किया। यही बात थी कि बाद में दोनों समुदायों के बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए जब इसमे दखल दिया तो पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पथराव किया। इस प्रकार की स्थित तथा उपद्रवियों को संभालने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया तथा आंसू गैसे के गोले दागे। इस घटना कई पुलिसकर्मी सहित जुलूस में शामिल कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
गंभीर हालात को देखते हुए कि कहीं कोई दंगा ना हो इसलिए पुलिस ने पूरे कस्बे को छावनी में तब्दील कर कर्फ्यू लगा दिया। हमीरपुर से सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने इस पूरी घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने पहले इस जुलूस की अनुमति दी थी और अब बिना सूचना रास्ते को बदल दिया गया। यही वजह है कि इस प्रकार का बवाल मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कंश मेले को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली थी। उसका रूट मार्च पहले ही बना लिया गया था। लेकिन हालात गंभीर देखते हुए पुलिस ने रूट को बदल दिया जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया।
कंस मेले के जुलूस के दौरान हुए बवाल से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी ओमप्रकाश सिंह को तलब कर पूरी रिपोर्ट ली। पहले से जानकारी होने के बाद भी स्थिति को काबू करने में विफल रहे हमीरपुर के एसपी अजय कुमार सिंह पर गाज गिर सकती है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई अन्य घटनाओं को लेकर डीजीपी से नाराजगी जाहिर की।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: ख्वाजा साहब की दरगाह के पास जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, एक मासूम जख्मी
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications