यूपी: युवती से छेड़छाड़ के बाद दो गुट आपस में भिडे़, जमकर हुई फायरिग, इलाके में तनाव

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में दिवाली की रात युवती के साथ छेड़छाड़ मामले विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। बता दें कि घटना गांधीनगर थाना इलाके में हुई। दिवाली की रात युवती किसी काम से आगरा रोड पर शीशिया पाड़ा के रास्ते कहीं जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद कई लड़कों में से किसी ने उसपर अश्लील कमेंट कर दिया और मामला यहीं से बिगड़ने लगा।

यूपी: युवती से छेड़छाड़ के बाद दो गुट आपस में भिडे़, जमकर हुई फायरिग और पथराव, इलाके में तनाव

इस घटना के बाद लड़की वहां से चुपचाप चली गई और इस बात की सूचना उसने अपने परिजनों को दी। कुछ देर बात परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद वहा पथराव भी होने लगा। इसके बाद कई राऊंड फायरिंग भी की गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद काफी बढ़ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने में जुट गई।
यूपी: युवती से छेड़छाड़ के बाद दो गुट आपस में भिडे़, जमकर हुई फायरिग और पथराव, इलाके में तनाव

पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुटों के लोग शांत हुए पूरे इलाके में फिलहाल तनाव का माहौल है। माहौल को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी अब भी मौजूद हैं। एएसपी अजय सहानी के मुताबिक, एक लड़की पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+