ग्रामीणों और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 की मौत, एक ने खुद को मारी गोली
कासगंज। सोमवार को कुछ बदमाशों ने कासगंज - पटियाली में नौगवां गांव के प्रधान सत्यपाल सिंह के पुत्र सुनील पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर दर्जनों ग्रामीण उसी दिशा में दौड़ पड़े और बदमाशों से मोर्चाबंदी शुरू कर दी। चारों तरफ से घिरता देख बदमाश भागने लगे। भागते बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा किया। इसी दौरान एक बदमाश संजय मिश्रा पुत्र किशन दत्त मिश्र निवासी नानपारा बहराइच और बबलू पुत्र बलबीर निवासी नौगवां के गोली लग गयी।

भागते-भागते एक बदमाश राजकुमार पुत्र जगदीश निवासी नौगवां समीपवर्ती ग्राम चहका के एक मकान में घुस गया। मकान को ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर लिया।

चारों तरफ से घिरता देख प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश ने खुद को कनपटी पर गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो थोड़ी ही देर में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल भिजवाया जिसमें एक बदमाशसंजय मिश्रा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। दो बदमाश फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक बदमाश राजकुमार पर आधा दर्जन के क़रीब मुकदमे दर्ज थे। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications