UP News: दो मासूमों के साथ हैवानियत की कहानी सुन उड़ जाएंगे आपके होश, ऐसे हुई दरिंदगी

Sant Kabir Nagar And Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर और कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां दो मासूमों के साथ दरिंदगी का का मामला सामने आया है। एक मामला कुशीनगर जिले का है तो दूसरा संत कबीर नगर जिले का। पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

कुशीनगर जिले की घटना जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पाचं साल की मासूम बच्ची स्कूल से अपने घर लौट रही थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ हैवानियत की। बच्ची अपने घर पहुंची और गुमसुन थी। मां ने बच्ची को उदास देख उससे इसका कारण पूछा। पहले तो बच्ची कुछ नहीं बता रही थी। बार-बार मां के पूछने पर उसने पूरी कहानी सुनाई। यह सुन मां के होश उड़ गए। मां व अन्य परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी टुन्नू गौतम के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

uttar pradesh

संत कबीर नगर की घटना संत कबीर नगर के शहर मुहल्ले में उस समय सनसनी फैल गयी। जब चार साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया। शनिवार शाम बच्ची घर के पास ही घूम रही थी। तभी एक युवक ने उसे ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी टीम के साथ पहुंच गए। जांच के लिए बच्ची को अस्पताल भेजा गया। युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+