बुलंदशहर: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी किए गिरफ्तार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्‍हें उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ी वारदात को अंजाम देने आये थे बदमाश

बड़ी वारदात को अंजाम देने आये थे बदमाश

जहांगीराबाद पुलिस ग्यारह मील चौकी पर चैकिंग कर रही थी। दो मोटर साईकिल पर सवार चार लुटेरे लूट करने के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस ने टॉर्च दिखाकर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर घेर लिया। बदमाश शेखपुर रोरा के पास बाइक को फेंककर दो बदमाश खेतों की तरफ भाग गए। वहीं, दो बदमाशों ने पुलिस फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई कई राउंड फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गयी नकदी, दो बाइक व नाजायज असलाह बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बुलंदशहर निवासी कन्हैया और अलीगढ़ निवासी टीटू उर्फ विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दोनों बदमाश है इनामी

दोनों बदमाश है इनामी

बताया कि दोनों बदमाशों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम है। दोनों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्‍तों पर विभिन्‍न थानों में लगभग आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों अभियुक्‍तों के पैर में गोली लगने के कारण पुलिस ने उन्‍हें उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+