मेरठ: STF और बदमाशों की बीच मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी ढ़ेर, देखिए एनकाउंटर का लाइव वीडियो
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एसटीएफ ने 25-25 हजार के 2 इनामी बदमाशों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश दौराला हाईवे पर दुल्हन महविश परवीन की लूट के बाद हत्या की घटना में शामिल थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से अवैध हथियार और कार्बाइन भी बरामद की है।

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर पदम कोल्ड स्टोर के पास मंगलवार की सुबह पुलिस और एसटीएफ की टीम की बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाश बाइक को सड़क पर छोड़कर जंगल की ओर भाग लिए। जिसके बाद पुलिस व एसटीएफ की टीम ने इन बदमाशों की घेराबंदी कर दी। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग की गई। फायरिंग में दोनों बदमाश मारे गए। बदमाशों की पहचान हिमांशु उर्फ नरसी निवासी मोदीनगर और धीरज निवासी शताब्दी नगर परतापुर के रुप में हुई है। दोनों ही बदमाशों पर 25-25 का इनाम घोषित था।

एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक हिमांशु उर्फ़ नरसी और धीरज दोनों ही शातिर बदमाश है। दोनों पर ही विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि बदमाश ने बीते दिनों नेशनल हाईवे 58 पर नई नवेली दुल्हन को गोली मारकर उसके गहने और कार लूट ली थी। दुल्हन की हत्या करके यह दोनों फरार हो गए थे तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी। बताया कि पुलिस ने इनके पास से कारबाइन, पिस्टल, तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि एनकाउंटर में दोनों को कई गोलियां लगी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications