यूपी: फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सिपाही सहित दो बदमाश घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रविवार देर रात को हत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि एक सिपाही तेज सिंह घायल हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों की पहचान अवनीश यादव और अमित उर्फ गुड्डू के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस घायल बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

Two gangster injured during encounter in Farrukhabad

यह था मामला
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में सुधारानी की चार जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नवाबगंज थाने की पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए काफी सक्रीय थी। पुलिस ने सुबह करीब 5:30 बजे नाला बघार के पास अपराधियों को घेर लिया। अपराधियों ने पुलिस को देखते ही उनपर 315 बोर के तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई, दोनों तरफ से एक दर्जन से भी अधिक फायरिंग हुई। जिसमें अवनीश और अमित गोली लगने से घायल हो गए और उन्होंने स्वीकार किया है कि वे ही ग्राम बरई निवासी मनीष यादव के सहयोग से गोली मारकर सुधारानी की हत्या की थी।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे गए। एसपी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों पर पुलिस ने 15 हजार की इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+