नाबालिग दोस्तों ने रेता गला, बोरे में बंद कर शव को नाले में फेंका, घटना CCTV में कैद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घर से लापता हुए 9 वर्षीय इमरान के हत्यारोपित दो नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग बच्चों ने इमरान की हत्या कमेंट और छेड़खानी का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस की मानें तो दोनों ने अपने दोस्त का पहले गला रेता, फिर शव को बोरे में डालकर स्कूटी पर ले गए और नाले में जाकर फेंक दिया। पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है।

Two friends murdered by friend in Meerut

18 अप्रैल को देहलीगेट थाना इलाके में जली कोठी के पास एक 9 वर्षीय इमरान का शव नाले से पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल को इमरान अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने देहलीगेट थाना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारियों ने मामले का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की थी। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और मुखबिर की सूचना पर मृतक इमरान के पड़ोस में ही रहने वाले दो नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

Two friends murdered by friend in Meerut

पुलिस ने की मानें तो दोनों नाबालिग छात्रों ने बताया कि वो दोनों इमरान से बहुत परेशान थे। बच्चों ने बताया कि मृतक इमरान उनसे अक्सर छेड़खानी करता था और उनपर कमेंट पास भी करता था। इसी से नाराज़ होकर उन्होंने इमरान को मारने की योजना बनाई और उसे 13 अप्रैल की शाम को किसी बहाने से अपने घर पर बुला लिया। दोनों ने इमरान की गलारेत कर हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर स्कूटी पर रखकर नाले में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+