यूपी: अधिकारियों की लापरवाही से नाराज महिलाओं ने की जान देने की कोशिश, पानी टंकी पर चढ़ किया हंगामा

आगरा। यूपी के आगरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो महिलाएं पानी टंकी के उपर जान देने के लिए चढ़ गईं। अधिकारियों द्वारा पीड़ितों की सुनवाई न करने पर उन्होंने यह कदम उठाया। उनका कहना है कि उनके मामले की चार महीने से सुनवाई नहीं हो रही है। इस बात की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को समझाकर नीचे उतारा और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यूपी: अधिकारियों की लापरवाही से नाराज महिलाओं ने की जान देने की कोशिश, पानी टंकी पर चढ़ किया हंगामा

मामला आगरा तहसील से जुड़ा हुआ है। यहां लोहामंडी थाना अंतर्गत नौबस्ता में मीना और रुचि नाम की महिलाएं एक ही परिवार की हैं, जिनका रिश्ता सास-बहू का है। इनके परिवार की जमीन घर के पास ही है। अपनी खाली पड़ी जमीन पर जब इन्होंने निर्माण शुरू किया तो दबंगो ने इसकी शिकायत पुलिस में कर काम रुकवा दिया। इसके बाद पीड़िताएं चार माह से बैनामा लेकर तहसील के चक्कर लगा रही थीं पर इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाएं अधिकारियों के पास जब जाती तब उनके मामले की सुनवाई करने के बजाय उन्हे टरका दिया जाता था।

ऐसे में सोमवार को उनके सब्र का बांध टूट गया और इसके बाद वे तहसील के सामने बनी पानी टंकी पर चढ़ गईं और जमकर हंगामा शुरु कर दिया। महिलाओं की इस हरकत पर वहां चीख- पुकार मच गई। तहसील के तमाम अधिकारी तहसील के सामने पानी की टंकी पर पहुंच गए। अधिकारियों ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया साथ ही समझा बुझा नीचे उतारकर घर भेज दिया। कोई भी अधिकारी इस विषय पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+