मेरठ में 16 घंटे के अंदर हुए 2 डबल मर्डर, पुलिस की नींद हराम

मेरठ में 16 घंटों के अंदर दो डबल मर्डर होने के बाद पुलिस की नींद हराम हो चुकी है। हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

मेरठ। मेरठ में लगातार हो रही हत्याओं को रोकने में मेरठ पुलिस नाकारा साबित हो रही है। बीते 16 घंटो के भीतर बदमाशों ने मेरठ में 4 सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम दिया है। रविवार देर शाम सपा पार्षद और उसके साथी की हत्या के बाद सोमवार की सुबह हस्तिनापुर में एक दंपति की गोलियां बरसाकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। पुलिस की दलील है कि हत्याकांड खूनी रंजिश का परिणाम है लेकिन पुलिस की पकड़ से दोनों वारदातों के हत्यारे दूर हैं।

मेरठ में 16 घंटे के अंदर हुए 2 डबल मर्डर, पुलिस की नींद हराम

मेरठ की पुलिस रातभर चैन से नहीं सो सकी। बदमाशों के पीछे दौड़ रही पुलिस समाजवादी पार्टी के पार्षद की हत्या का राज खोल पाती उससे पहले ही पुलिस के सामने एक और चुनौती आकर खड़ी हो गयी है। मेरठ के हस्तिनापुर के अलीपुर मोरना गाँव में सोमवार की सुबह अपने खेत में पहुँचे प्रेमसिंह और उसकी पत्नी मुनेश पर आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला किया।

हथियारबंद बदमाशों ने दम्पत्ति के ऊपर भागते हुए गोलियां दागी और फिल्मी स्टाइल में दोनो को खेत में ही ढेर कर दिया। वारदात के बाद हत्याकांड के सुराग तलाशने पहुँची पुलिस की शुरुआती तफ्तीश बताती है कि हत्याकांड की वजह गाँव के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश है। हत्यारों के हौसले पुलिस के इकबाल को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। पुलिस नहीं तलाश सकी है कि हत्यारे कौन हैं और उनका मकसद क्या था।

मेरठ में 16 घंटे के अंदर हुए 2 डबल मर्डर, पुलिस की नींद हराम

बहरहाल पुलिस ने इलाके के कुख्यात बदमाश सोनू नागर के और उसके 5 साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। सूत्रों की माने तो मृतक दम्पत्ति की पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी और उसके कुख्यात बेटे सोनू व मोनू से जमीन के विवाद की रंजिश चल रही थी। इस रंजिश में सुशीला के पति की पूर्व में हत्या हो चुकी है। अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आज कुख्यात सोनू नागर ने अपने भाई और साथियों समेत प्रेमसिंह और उसकी पत्नी को मार डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+