आगरा: यहां कुत्तों का कटा चालान, वजह कर देगी हैरान

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रेन के अंदर बिना टिकिट यात्रा करना दो कुत्तों का भारी पड़ गया। टिकट चैकिंग के दौरान टिकट निरीक्षक ने दोनों कुत्तों का चलान काट दिया। इतना ही नहीं, कुत्तों को रेल से उतार भी दिया गया। मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर एक का है।

Two dogs were traveling without ticket in Agra railway station

बता दे हाई अलर्ट के चलते रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की जा रही है। इससे अब इंसान ही नहीं, जानवरों पर निगाह रखी जा रही है। आगरा कैंट स्टेशन पर कोसीकलां आगरा पैसेंजर गाड़ी में चेकिंग की गई तो देखा गया कि एक परिवार अपने दो पालतू कुत्तों के साथ सफर कर रहा है। इस पर टिकट निरीक्षक ने कुत्ते की बुकिंग रसीद मांगी। इस पर कुत्ते के मालिक ने किसी तरह का टिकट या बुकिंग होने से इंकार कर दिया जबकि नियमानुसार ट्रेन में पशुओं को बुक कराने के बाद ही ले जाया जा सकता है।

Two dogs were traveling without ticket in Agra railway station

कोई टिकट न होने पर दोनों कुत्तों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने टीटी कक्ष में लाया गया। यहां टिकट निरीक्षक ने कुत्तों को लेकर आने वाले मालिक पर जुर्माना ठोंका। एक कुत्ते का चालान 255 रुपए के हिसाब से दोनों कुत्तों का चालान काटा गया। कुत्ते के मालिक के जुर्माना अदा करने पर रेलवे स्टाफ ने परिवार को कुत्तों के साथ जाने दिया। वहीं रेलवे के कुत्तों के चालान काटने वाली बात लोगों में अभी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+