अचानक छल्ला टूटा और भरभराकर गिरी सीमेंट बोरियां, दो की दबकर मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सीमेंट गोदाम में अचानक हुए हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया और घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब जांच कर रही है कि ये गोदाम अवैध रूप से संचालित तो नहीं हो रहा था।

Two died with sacks of cements fell in Lucknow

घटना थाना तालकटोरा शेत्र की है जहां रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां राहुल ट्रेडर्स के सीमेंट गोदाम में सीमेंट की बोरिया उतारते वक्त बड़ा हादसा हो गया। अचानक छल्ला टूटने से एक के बाद एक सीमेंट की भरी बोरियां नीचे आ गई जिसमें मौके पर काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर लोग भागे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई।

Two died with sacks of cements fell in Lucknow

काफी मशक्कत के बाद बोरियों के नीचे दबे मजदूरों को निकाला गया और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां 40 वर्षीय सलमान उर्फ़ सुल्तान और 60 वर्षीय अर्जुन की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मृतक सलमान के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में कुल तीन लोग शिकार हुए थे जिसमें दो की मौत हो गई तो एक मजदूर घायल अवस्था में अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती है।

Two died with sacks of cements fell in Lucknow

सीमेंट का ये गोदाम राहुल अग्रवाल नाम के शख्स का है। घटना के बाद पुलिस का कहना है कि हादसे के जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं हादसे के वक्त सेल्फी लेने वाले दरोगा संजय भारतीय मामले में एसपी का कहना है कि अभी जानकारी नहीं है और यदि ऐसा हुआ है तो इसकी भी जांच होगी और जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस हादसे ने दो परिवारों से जीने का सहारा छीन लिया तो वहीं जांच के बाद ही साफ हो पाएंगा कि कहीं ये गोदाम अवैध तरीके से संचालित तो नहीं हो रहा था। वहीं पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+