ड्राइवर को आई झपकी और वॉल्वो गई गड्ढे में, दो की हुई मौत
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में थाना क्षेत्र भोजीपुरा के नैनीताल रोड पर रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 13 से अधिक लोग घायल हो गए | घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि जैसे की वॉल्वो बस का ड्राइवर बस लेकर भोजीपुरा पहुंचा ही था अचानक उसे नींद की झपकी आ गई और बस गड्ढे में जा गिरी।

बस लखनऊ से काठगोदाम जा रही थी। घटना होते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक लोगो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक आदित्य और उसकी मां आशा की इस घटना में मौत हो गई। मृतक लखनऊ के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
मृतक आदित्य की पिता तुलाराम लखनऊ के डीएम दफ्तर में बाबू है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वॉल्वो के गड्ढे में गिरने से अफरातफरी मच गई। बताया यह जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिसके चलते यह हादसा हो गया। घटना में मृत लोग अपने मूल घर अल्मोड़ा जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications